फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं-चावल से भरी पिकअप पकड़ी, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव सल्फा में सरकारी राशन से भरी गाड़ी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। गांव सल्फा में ग्रामीणों ने गेहूं व चावल के बोरों से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आपूर्ति निरीक्षक ने पिकअप को कब्जे में लेकर खंद्रावली चौकी ले गए। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर सरकारी राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सल्फा निवासी रामकुमार के नाम पर राशन की दुकान है। रविवार सुबह राशन डीलर के घर से पिकअप में गेहूं और चावल भरकर चालक के साथ राशन डीलर का भतीजा रामपाल लेकर जा रहे थे। जैसे ही पिकअप राशन लेकर डीलर के घर से बाहर निकली तो ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीणों ने राशन डीलर और उसके भतीजे पर गरीब लोगों के निवाले पर डाका डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
ग्रामीणों ने मामले की सूचना आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस को दी। आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल और पुलिस के सामने ग्रामीणों ने सरकारी राशन बताते हुए हंगामा किया और डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों के हंगामा करने पर आपूर्ति निरीक्षक और पुलिस गाड़ी को लेकर खंद्रावली पुलिस चौकी पहुंची। आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल ने गाड़ी चालक सादिक निवासी गांव बराला थाना झिंझाना के बयान दर्ज किए। पूर्ति निरीक्षक ने चालक के बयान दर्ज करने के बाद गाड़ी में भरे अनाज और चावल को पास के ही गांव मीमला निवासी राशन डीलर गयूर की सुपुर्दगी में दे दिया और गाड़ी को लेकर थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल का कहना है कि ग्रामीणों ने राशन से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। गाड़ी में 44 कट्टे अनाज और चावल के मिले हैं। पकड़े गए अनाज और चावल को अन्य राशन डीलर की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें