फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में भीड़ को उकसाने के आरोप में पीएफआई सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के विरोध में भीड़ को उकसाने के आरोप में पीएफआई सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर करीब डेढ़ माह पहले कस्बे के ईदगाह मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन को दौरान भीड़ को उकसाने के आरोप में वांछित चल रहे पोपलर फ्रंट आफ इंडिया के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और 700 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

20 दिसंबर 2019 को नागरिक संशोधन कानून के विरोध जुमे की नमाज के बाद कस्बा कैराना में ईदगाह के मैदान में भीड़ ने इकट्ठा होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। लोगों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर तत्कालीन एसडीएम अमितपाल शर्मा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। भीड़ ईदगाह मैदान से निकलकर कस्बे के बाजार की तरफ चल पड़ी थी, लेकिन अधिकारियों ने लोगों को समझाकर किसी तरह समझाकर शांत किया था। इस दौरान एसडीएम ने उनका ज्ञापन मौके पर ही ले लिया था। इसके बाद भीड़ को वापस भेज दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और करीब 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला था कि पीएफआई के कुछ सदस्यों ने भीड़ को उकसाने की कोशिश की थी। इस मामले में भीड़ को उकसाने के लिए पीएफआई के सदस्य मोहम्मद अली निवासी गांव मोहम्मदपुर राई का नाम प्रकाश में आया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार को पीएफआई सदस्य मोहम्मद अली को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें