फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेतांबर जैन समाज का पर्यूषण पर्व क्षमावाणी के साथ संपन्न

विज्ञापन
शामली जैन मौहल्ला में स्थित जैन मन्दिर दक्षलक्ष्ण पर्व पर भगवान पार्शवनाथ का पुजन करते जैन समाज ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। श्री श्वेतांबर जैन समाज का पर्यूषण पर्व क्षमावाणी के साथ समाप्त हो गया। इस मौके पर श्वेतांबर जैन समाज के लोगों ने एकदूसरे से क्षमा मांगकर पर्व का समापन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के मिल रोड स्थित जैन स्थानक में पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन श्वेतांबर जैन समाज के लोगों ने एक दूसरे से क्षमा मांगकर क्षमावाणी पर्व मनाया। दिल्ली से आए पंकज जैन और प्रवीण जैन ने धर्म चर्चा करते हुए कहा कि पर्यूषण पर्व तप करने का पर्व है। सात दिन के बाद ही क्षमावाणी पर्व आता है। भगवान महावीर ने कहा कि हर जीव को क्षमा मांगना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से दान-पुण्य का भाव बनाए रखने की अपील की। क्षमावाणी पर्व केवल साधुओं के लिए नहीं है, यह सबके लिए है। शरीर के प्रति लगाव रखते हुए हर जीव को आराधना करने का अधिकार पर्याप्त हैं। जैन समाज में तप आवश्यक है। कोई भी छोटा-बड़ा नहीं है। माफी मांगने वाला बड़ा होता है। भगवान महावीर की शिक्षा को जीवन में उतारना अनिवार्य है। बच्चों ने नाटक प्रस्तुतीकरण किया। चार्ली जैन, शालू जैन, ऋतु जैन आदि ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दीपक जैन, ताराचंद जैन, अंकित जैन, अशोक जैन, डॉक्टर आशीष जैन, आदेश जैन, पुनीत जैन, राजेश जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें