फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाने में ठाकुर समाज का प्रदर्शन

Wed, 18 Apr 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता/शामली। फेसबुक पर सीएम और ठाकुर बिरादरी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने की वजह से ठाकुर समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। ठाकुर समाज के युवाओं ने गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भाटू खेड़ी निवासी ठाकुर बिरादरी के युवाओं ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 अप्रैल को दूसरे समुदाय के युवक और उसके साथी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और ठाकुर समाज के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसे पढ़कर ठाकुर बिरादरी के लोगों में रोष है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सत्यम चौहान, अमित चौहान, विशाल चौहान, विक्की, अक्षय चौहान, संदीप कुमार, विजय प्रताप, शेर सिंह, अंकित चौहान, ललित चौहान, अमर चौहान और अनुज चौहान आदि मौजूद रहे।

उधर, इस मामले के बारे में गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि भाटूखेड़ी गांव के प्रधान गौरव चौहान की तहरीर पर आरोपी फइम रजा और राहुल यादव के खिलाफ आईटी एक्ट और भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मालूम चला है कि आरोपी फइम रेलवे में नौकरी करता है और देहरादून में वर्तमान तैनाती है। वहीं, आरोपी राहुल यादव को तहरीर में सपा कार्यकर्ता बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें