फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर हुआ मंथन

Tue, 17 Apr 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। गन्ना विकास सहकारी समिति कार्यालय थानाभवन में गन्ना पर्ची को लेकर चल रही समस्याओं और खेतों में खड़े गन्ने की आपूर्ति को लेकर विचार विमर्श हुआ। मंगलवार को थानाभवन स्थित गन्ना विकास सहकारी समिति कार्यालय में गन्ना समिति पदाधिकारियों और शुगर मिल अधिकारियों की किसानों के साथ बैठक हुई। किसानों ने कहा कि गन्ना पर्ची न मिलने के कारण खेतों में गन्ना खड़ा है।
विज्ञापन


गन्ना आपूर्ति को लेकर समस्या पैदा हो रही है। किसानों ने कहा कि खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराकर किसानों को गन्ना पर्चियों का वितरण कराया जाए। जिन किसानों के खेतों में ज्यादा गन्ना खड़ा है, उन्हें प्राथमिकता से पर्चियां दिलाई जानी चाहिए। गन्ना समिति के चेयरमैन अशोक चौधरी और थानाभवन शुगर मिल के सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) जितेंद्र राणा ने कहा कि खेतों में खड़े गन्ने को लेकर सर्वे कराया जाएगा तथा गन्ना पर्ची की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। जिन किसानों को 31 मार्च तक की पर्ची जारी की जा चुकी है और उन्होंने अब तक उक्त पर्ची पर गन्ना नहीं डाला है, तो उन पर्चियों को निरस्त कर दिया जाएगा।

जिन किसानों का 10 या उससे अधिक पर्ची का गन्ना अवशेष है, उन्हें प्राथमिकता पर पर्ची दिलाई जाएंगी। साथ ही 11-12 वें राउंड की सामान्य वर्ग की पर्चियों को दसवें राउंड में शामिल किया जाएगा। वहीं, नौवें राउंड की पर्ची आठवें में शामिल की जाएगी। इस दौरान वेदपाल, इदरीश, आशुतोष, फूल सिंह, रामबीर, सुखबीर राठी, जाहिद, जर्मन सिंह, रजनीश राणा, खेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें