फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: उमस भरी गर्मी से परेशान रहे लोग, तापमान दो डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
शामली गर्मी में धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती छात्राएं । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम लगातार गर्म हो रहा है। सुबह से धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बारिश के बाद फिर मौसम साफ होने से धूप निकल रही है, जिस कारण तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह से धूप निकली। दोपहर में गर्म हवा चलती रही। मौसम में उमस बनने से लोग पसीने की चिपचिपाहट से परेशान रहे। दोपहर में गर्मी ज्यादा होने के कारण लोग घरों में ही रहे, जिस कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें