फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग से परेशान रहे लोग

Tue, 07 Jul 2026 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में बिजली कटौती और लगातार हो रही ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर की वर्मा मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र समेत कैराना और कांधला क्षेत्र में दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। रात के समय भी 15 से अधिक बार बिजली कटने और ट्रिपिंग होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर की सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी शायरा, राजीव गुप्ता और बलबीर का कहना है कि आए दिन बिजली ट्रिपिंग के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने जर्जर बिजली के तारों और लाइनों को बदलवाने की मांग की है।
अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली ट्रिपिंग से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां भी तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से अंधेरे में डूबा मोहल्ला, पेयजल संकट गहराया
चौसाना। चौसाना बिजलीघर से जुड़े गांव भड़ी मुस्तफाबाद में रविवार रात सरकारी स्कूल के पास लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर आपूर्ति ठप रही। सोमवार को सुबह बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया गया। बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें