फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं होती तो ठप हो जाती है जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शहर की पेयजल आपूर्ति बिजली की उपलब्धता पर निर्भर है। यदि फाल्ट या अन्य किसी वजह से बिजली चली हो जाए तो शहर के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाते हैं। मौसम खराब होने पर कई बार विद्युत आपूर्ति कई-कई घंटे बाधित रहती है। ऐसे में लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ता है। वे हैंडपंप और वाटर टैंकर पर आश्रित होकर रह जाते हैं। कई मोहल्लों में सुबह-शाम कुछ देर के लिए पेयजल आपूर्ति की जाती है। चूक जाने पर उनके लिए पानी का इंतजाम करना सिरदर्द हो जाता है।
39 नलकूपों पर नहीं जेनरेटर की सुविधा
शामली नगर की आबादी करीब सवा लाख है। इसके लिए पेयजल की खातिर पालिका के महज दो वाटरहेड टैंक हैं। जिनमें एक काका नगर और दूसरा टंकी रोड पर है। इसके अतिरिक्त रेलपार में भी जल निगम ने एक वाटरहेड टैंक का निर्माण किया है। हालांकि यह अभी पालिका को हैंडओवर नहीं किया गया है। शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए 39 नलकूप हैं। जेनरेटर की सुविधा नहीं होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर ये किसी काम के नहीं रहते हैं। इससे मोहल्ला पंसारियान, चांद मस्जिद, भैंसवाल रोड आदि कई इलाकों में पानी नहीं पहुंचता है। ऐसे में लोगों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ये बोले शहरवासी
समस्या बहुत गंभीर
सतीश का कहना है कि पानी की समस्या बहुत गंभीर है। गर्मी के मौसम में कई बार पेयजल तक के लिए लोग तरस जाते हैं। पालिका प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

सारे कामकाज हो जाते हैं प्रभावित
प्रेम कुमार का कहना कि बिजली गुल होने पर पानी की आपूर्ति न होने से दिक्कतें होती हैं। अक्सर सुबह में बिजली न हो तो सारे काम प्रभावित हो जाते हैं।
जेनरेटर की व्यवस्था करें
अरुण कुमार का कहना कि विद्युत लाइनों में फाल्ट हो जाने पर मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। पालिका को नलकूपों पर भी जेनरेटर की व्यवस्था करनी चाहिए।
हैंडपंप दुुरुस्त कराए पालिका
सोमपाल का कहना है कि पानी न आने पर लोग हैंडपंपों का सहारा लेते हैं। कई जगह हैंडपंप खराब हैं। पालिका इन्हें ही ठीक करा दे।
समस्या का समाधान नहीं
संजय का कहना है कि पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए कई बार पालिका में शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
वर्जन
शहर में काका नगर और टंकी कॉलोनी स्थित ओवरहेड टैंक पर जेनरेटर की व्यवस्था है। बिजली न होने पर दोनों जगह सुबह जेनरेटर चलाकर जलापूर्ति की जाती है। 39 नलकूपों पर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या पर पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।-सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें