फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई और पानी की निकासी न होने से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
कांधला गांव गंगेरू के एक मोहल्ले में सड़क के किनारे फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सफाई और पानी की निकासी न होने से परेशान हैं लोग
विज्ञापन

शामली, कांधला। ग्राम पंचायत गंगेरू पांच मजरों की कांधला ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। ग्राम पंचायत चुनाव के कारण इन पांचों गांवों में प्रचार का शोर मच रहा है। ग्रामीण गांवों में व्याप्त समस्याओं और उनके समाधान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इन गांवों में सफाई नहीं होने और जलभराव की समस्या प्रमुख है।
गंगेरू के मोहल्ला तौलीयान निवासी महबूब कहते हैं कि गांव के चारों ओर पानी की निकासी के लिए बने तालाबों पर अवैध कब्जा होने के कारण निकासी नहीं है। बरसात में पानी घरों सड़कों पर भरता है। मोहल्ला बाजार निवासी पवन कुमार कहते हैं कि गांव में सफाईकर्मी नहीं आते। लोग सवेरे अपने प्रतिष्ठान खोलते ही पहले सड़कों और नालियों की सफाई करते हैं। इस समस्या का निस्तारण होना चाहिए। इसके साथ ही मजरा गढ़ी मियां, गढ़ी रक्खा, गढ़ी श्याम, गढ़ी दौलत में भी इसी तरह की समस्याओं से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

-
इस्सोपुर टील में सड़कों की हालत खराब
कांधला। गांव इस्सोपुर टील में सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर कीचड़ जमा होने के कारण लोगों का निकलना मुुश्किल रहता है। ग्रामीण अमित, सोनू, देवेंद्र, जितेंद्र, राहुल आदि कहते हैं कि गांव के उत्तरी छोर की ओर बरसात में तालाब ओवर फ्लो होने के कारण पानी सड़कों के साथ ही लोगों के घरों में घुस जाता है। करीब दस वर्षों से सड़कों की हालत गांव में ऐसी ही है। गांव की साफ-सफाई की व्यवस्था में भी सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन

-
श्मशान और कब्रिस्तान की नहीं चारदीवारी
कांधला। गांव चढ़ाव में श्मशान व कब्रिस्तान की चारदीवारी नहीं है। गांव का मुख्य रास्ता जो कि गांव के चारों ओर से होकर गुजरता है कच्चा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांववासी उपेंद्र, राहुल, सोनू, मोहकम, सतपाल, कंवरपाल आदि ने बताया कि गांव के श्मशान की चारदीवारी होनी चाहिए। उस पर एक निर्माण कार्य होना चाहिए ताकि बरसात के समय गांव के लोगों को कोई परेशानी न हो। गांववासी सुलेमान, अंसार, उमेद कहते हैं कि कब्रिस्तान की चाहरदीवरी हो जाने से जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं कर सकेेगा।

गांव गंगेरू के एक मोहल्ले में सड़क पर फैली गंदगी- फोटो : SHAMLI

कांधला के गंगेरू मेन बस स्टैंड के समीप स्थित मोहल्ले में फैली गंदगी- फोटो : SHAMLI

कांधला गांव गंगेरू में मेन मार्केट के अंदर व्यापारी सफाई करते हुए- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें