चिलचिलाती धूप में लोगों का हाल रहा बेहाल
शामली। चिलचिलाती धूप में लोगों का हाल बेहाल हो गया। राहगीरों को आवागमन के दौरान काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दोपहर बाद मौसम उमस भरा रहा।
मंगलवार को दिन निकलते ही मौसम गरम रहा। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तक गर्मी में लोगों का चलना हुआ दुश्वार हो गया। लोग पसीने से तरबतर हो गए। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डॉक्टर पीके सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर उदय प्रताप सिंह शाही ने बताया कि अगले 24 घंटे मे दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक मौसम मिश्रित रहेगा।
जून माह में दिन-रात तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान-
22 जून 39 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेेल्सियस
-21 जून 33 डिग्री सेेल्सियस 24 डिग्री सेेेल्सियस
-20 जून 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
- 19 जून 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
-18 जून 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस-
-17 जून- 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस-
-16 जून 31 डिग्री सेल्सियस- 23 डिग्री सेेल्सियस-
-15 जून- 36 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस