फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड होगा अपडेट तभ्ाी मिल पाएगी पेंशन

Wed, 14 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। जिले में समाजवादी-वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन योजना को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जोड़ दिया गया है। लाभार्थियों को अपना आधार और मोबाइल नंबर इससे लिंक कराना पड़ेगा, तभी उन्हें पेंशन मिलेगी। समाजवादी-वृद्धावस्था, विधवा पेंशन की तीन माह की धनराशि लाभार्थी के खाते में जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016- 17 की अप्रैल मई-जून माह की तीन माह की  पेंशन लाभार्थियों के खाते में 1500 रुपये की धनराशि भेज दी गई है। समाजवादी पेंशन के प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये प्रति माह की धनराशि  शासन द्वारा स्वीकृत है।

वृद्धावस्था पेंशन के जिले में दस हजार 152 लाभार्थी हैं। जिनके खाते में अप्रैल से लेकर जून तक चार सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से एक करोड़ 21 लाख 82 हजार 400 रुपये भेजी जा रही है। विकलांग पेंशन के पांच हजार 259 लाभार्थी हैं। जिनके खाते में तीन माह की पेंशन तीन सौ रुपये के अनुसार 47 लाख 33 हजार 100 खाते में भेजी गई है। निराश्रित विधवा पेंशन के पांच हजार 616 लाभार्थी हैं। जिनके खाते में तीन सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 50 लाख 54 हजार 400 रुपये की धनराशि भेजी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे लाभार्थी जिन्होंने अपने आधार कार्ड मोबाइल नंबर की छाया प्रति समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करें अथवा समाजवादी पेंशन के लिए लाभार्थी अपना नाम, खाता संख्या अथवा आधार कार्ड नंबर 80 57732979, 9058294795 पर मैसेज कर दें। 

बिना आधार कार्ड के कोई पेंशन देय नहीं होगी। वृद्धावस्था पेंशन के 8090628684, 8923080252, विकलांग पेंशन के लिए 7417657573, 9058662054 व विधवा पेंशन के लिए 97211 43465, 9045288073 पर जानकारी दे सकते हैं। आधार व मोबाइल नंबर न मिलने पर पेंशन की किश्त पर रोक लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें