शामली। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई मेरिट से कालेजों में सोमवार को कालेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी 16 सितंबर को ओपन मेरिट जारी करेगी। जिसके लिए छात्र-छात्राओं को ओपन मेरिट का प्रफोर्मा भर कर कालेज में जमा करना होगा।
कालेजों में यूजी सेल्फ फाइनेेंस में तीसरी मेरिट से और पीजी ट्रेडिशनल व प्रोफेशनल कोर्स में दूसरी मेरिट से दाखिला प्रक्रिया सोमवार को कालेजों में पूरी कर ली गई।
जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी इसके बाद कोई ओर मेरिट जारी नहीं करेगी। अब खाली सीटों को ओपन मेरिट से भरा जाना है। जिसके लिए छात्र-छात्राओं को बुधवार को वेबसाइट से ओपन मेरिट का प्रफोर्मा निकालने के बाद उसे भर कर सारे प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी लगाकर कालेजों में पांच बजे तक जमा कर कालेज से क्रमांक नंबर ले सकते है। जिसके बाद कालेज में 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक कालेज में नोटिस बोर्ड पर मेरिट लगा दी जाएगी।
कालेज में 17 सितंबर से 19 सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। शहर के वीवी कालेज में यूजी बीकॉम में 160 सीटों में से 31 ही दाखिले हुए हैं, जिसमें अभी 129 सीटें बची हैं। वहीं एमए में 300 सीटों में से 144 सीटें आैर आरके मेें बीकॉम में 160 सीटों में से 74 सीट भरी हैं।