फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अक्तूबर तक नहीं लगेगी पेनल्टी, आधा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा

Fri, 17 Apr 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। स्वकर प्रणाली को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि 13 अप्रैल को आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए गृह कर को आधा करने की संस्तुति कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित कर के अनुसार ही उपभोक्ताओं को भुगतान करना होगा। हालांकि आम जनता को राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अक्तूबर माह तक किसी भी प्रकार की पेनल्टी नहीं वसूली जाएगी।

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि गृह कर पहले ही आधा कर दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी प्रकार की छूट शासन के आदेश के बाद ही लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें