फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- दिल्ली से शामली तक विद्युत ट्रेन चलाने का रास्ता साफ- -गत 19 अप्रैल को रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक ने दिल्ली मंडल को भ

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से शामली तक विद्युत ट्रेन चलाने का रास्ता साफ
विज्ञापन

शामली। दिल्ली से शामली तक रेलवे ट्रैक पर विद्युत ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक ने दिल्ली से शामली तक रेलवे ट्रैक पर विद्युत ट्रेन चलाने की ओके रिपोर्ट मंडल के रेलवे के अफसरों भेज को दी है। रेलवे बोर्ड कभी भी दिल्ली से लेकर शामली तक विद्युत ट्रेन चलाने की इजाजत दे सकता है।
विज्ञापन

लोनी से लेकर सहारनपुर के टपरी तक दोहरीकरण- विद्युतीकरण व सिग्नल कार्य की स्वीकृति वर्ष 2016 के रेलवे बजट में स्वीकृति हुई थी। रेलवे बजट में 1500 करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई थी। दोहरीकरण का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। विद्युतीकरण कार्य लोनी से लेकर टपरी तक कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। विद्युतीकरण के तहत लोनी से लेकर शामली तक कार्य पूरा हो चुका है। शामली से लेकर टपरी तक विद्युतीकरण और सिग्नल का कार्य अभी अधूरा है। उत्तर रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक 22 मार्च को दिल्ली- शामली खंड के लोनी से लेकर शामली तक विद्युतीकरण का ट्रैक का निरीक्षण कर चुके हैं। दिल्ली से लेकर शामली तक विद्युत ट्रेन संचालित करने की ओके रिपोर्ट 19 अप्रैल को डीआरएम एससी जैन समेत उच्चाधिकारियों को भेज चुके हैं। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रेलवे बोर्ड दिल्ली से लेकर शामली तक विद्युत ट्रेन संचालित करने का कभी निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें