शामली। तीन दिवसीय 20वीं मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक अहिबरन सिंह और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने कबूतर, गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
मंगलवार को शहर के कैराना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय मंडलीय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एनसीसी कैडेट्स और तीनों जनपद के खिलाड़ियों ने झंडों के साथ मार्च पास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। पिछले वर्ष के चैंपियन नेहा व चक्रधर शर्मा ने मशाल के साथ क्रीड़ा स्थल की परिक्रमा की। मंडल का क्रीड़ा ध्वज कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक बाबूसिंह ने फहराया।
मुख्य अतिथि अहिबरन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के प्रदर्शन की शपथ दिलाई। डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए खेल बहुत ही जरूरी है। संयोजक लोकेंद्र, संयोजिका उषा सहरावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर राधाकृष्ण तिवारी, वीवी सिंह, अमित मलिक, जयपाल सिंह, भगत सिंह, प्रहलाद सिंह, प्रवीण कुमार, विनीत, राकेश, देशराज सिंह, रजनीश चौहान, ओमपाल सिंह, हीरा सिंह, वीनेश त्यागी, सीमा वर्मा, रुचिता ढाका, सुधीर, देवेंद्र, एसके आर्य, पुरुषोत्तम, आनंद प्रकाश, अनिल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।