फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आरोग्य मेलों में बुखार, खांसी और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 06 Apr 2026 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में बुखार, खांसी व एलर्जी के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 30 मरीज आए। इनमें चार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके अलावा एलर्जी के सात, गैस तेजाब के दो, खांसी के छह और अन्य बीमारियों के 11 मरीज आए।
मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 49 मरीज आए। इनमें 12 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। इनके अलावा शुगर के चार, ब्लड प्रेशर के तीन, बुखार के पांच, एलर्जी के आठ, सांस का एक, गैस के दो और अन्य रोगों के 14 मरीज आए। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर आरोग्य मेलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें