फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पाइपलाइन की मरम्मत से पेयजल आपूर्ति बाधित, नागरिक परेशान

Mon, 06 Apr 2026 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में पानी के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे में पाइपलाइन की मरम्मत के चलते पिछले तीन दिन से चार मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे मोहल्लों से लोग पानी लाने को मजबूर है। नगर पंचायत का दावा है कि टैंकर भेजकर मोहल्लों में जलापूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कपाड़ियान, ब्राह्मण, खटीकान और सरावज्ञान सहित कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है। इससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। मोहल्ले के नसीम, अनस, मंगेराम, साबिर, नदीम, राधेश्याम, नबील, बाल्ला, सलीम मंसूरी, इमरान और आलम का कहना है कि लगातार तीन दिन से पानी की किल्लत के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां नगर पंचायत द्वारा टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है। जल्द ही पेयजल व्यवस्था सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें