फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेने लेट होने से स्टेशन पर परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
शामली में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
शामली। टपरी में फुट ओवर ब्रिज निर्माण के चलते रविवार को रेल सेवा प्रभावित रही। उदयपुर सिटी, दिल्ली- हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ढ़ाई घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन केवल शामली तक चली। ट्रेनें प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे का ब्लाक जारी रहा। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को सवा दो घंटे देरी से सुबह 7.06 बजे शामली पहुंची। इसके बाद 7.12 बजे शामली रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली में सुबह 11 बजे पहुंची। इस ट्रेन को यहीं रोक दिया गया। शामली से सहारनपुर तक स्थगित रही। दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार और ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन ढ़ाई घंटे देरी से शामली पहुंची यात्री परेशान रहे।
आज भी प्रभावित रहेगा रेलमार्ग
उत्तर रेलवे यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि टपरी में फुट ओवर ब्रिज निर्माण के कारण रेल यातायात बाधित रहा। यह कार्य 1.30 बजे शुरु होकर साढे चार बजे तक जारी रहा। सोमवार को आखिरी बार काम होगा। यह जारी रहेगा इसलिए ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

इस तरह से प्रभावित हुई ट्रेनें
- उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 4.53 बजे के स्थान पर 7.06 बजे पहुंची ।
- दिल्ली-सहारनपुर यात्री ट्रेन का समय 10.50 का है। यह शामली रोकी गई और तीन बजे दिल्ली रवाना हुई।
दिल्ली- शामली-हरिद्वार ट्रेन दोपहर एक बजे के स्थान पर शाम 3.25 बजे पहुंची।

यह बोले यात्री
रुड़की निवासी राकेश ने बताया कि वह शामली शादी में आए थे, वापस जाने के लिए ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन का काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। आने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
रामपुर मनिहारन निवासी वीरपाल ने बताया कि वह शामली में पत्नी की दवाई लेने आए थे। लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे। काफी देर बाद पता चला कि पैसेंजर ट्रेन स्थगित हो गई है। अब बस से रामपुर मनिहारन जाना पड़ेगा।
कासिमपुर खेड़ी निवासी वेदपाल ने बताया कि वह किसी काम से शामली आए थे लौटने के लिए ढाई घंटे शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

शामली में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री । संवाद- फोटो : mathura

शामली में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री । संवाद- फोटो : mathura

शामली में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री । संवाद- फोटो : mathura

शामली में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इन्तजार में बैठे यात्री । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें