बिडौली क्षेत्र के गांव शीतल गढ़ी में चार धाम की साइकिल से यात्रा कर लौटे रोमित का स्वागत करते
- फोटो : net
झिंझाना/बिडौली। क्षेत्र के गांव शीतल गढ़ी निवासी रोमित योगी भारत भ्रमण के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर साइकिल से वापस गांव लौटे तो परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। साइकिल से 295 दिन की यात्रा के अनुभव को रोमित योगी ने परिवार के लोगों के साथ साझा किया। शनिवार को साइकिल द्वारा चारों धाम की 295 दिनों की यात्रा पूर्ण कर वापस लौटे रोमित योगी ने बताया कि उसने झिंझाना क्षेत्र के गांव शीतल गढ़ी से साइकिल द्वारा 12 मई 2024 को यात्रा शुरू की थी, जिसमें वह सबसे पहले उत्तराखंड के चारों धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ-साथ पांच केदार, पंच बद्री में पहुंचे तथा कर्म अनुसार आगे बढ़ता गया।