फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भारी दुपट्टों की जगह पश्मीना शाॅल बना महिलाओं की पसंद

Fri, 23 Oct 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्दी की आहट के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार महिलाओं और युवतियों के बीच भारी दुपट्टों के बजाय पश्मीना शॉल का क्रेज देखने को मिल रहा है। हल्का और आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध होने के कारण महिलाएं इन्हें पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, मुजफ्फरनगर रोड आदि बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे हैं। पश्मीना शॉल की विभिन्न डिजाइन और वैरायटी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। भारी दुपट्टों के मुकाबले हल्का होने के कारण इन्हें संभालना आसान है।
दुकानदार मनीष ने बताया पश्मीना शॉल की खासियत इसका हल्का वजन और आकर्षक डिजाइन है। बाजार में अलग-अलग रंगों और डिजाइन में उपलब्ध होने के कारण महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। दुकानदार राजकुमार ने बताया कि सर्दी शुरू होते ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है। पश्मीना शॉल की कई डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार नफीस ने बताया कि महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद के अनुसार इन्हें खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें