फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरगुल थमा, प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी

Tue, 08 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चौथे चरण में ऊन ब्लाक में होने वाले मतदान के लिए सोमवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। मंगलवार को  झिंझाना कस्बे के आर एस शिक्षा सदन इंटर कॉलेज  से 256 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल के लिए रवाना होगी। ऊन ब्लाक के एक लाख 67 हजार 572 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, बीएलओ की बैठक लेकर एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान ने गैर हाजिर रहने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


चौथे चरण में ऊन ब्लाक में नौ दिसंबर को होने वाले मतदान का चुनाव प्रचार का शोरगुल सोमवार की शाम पांच बजे थम गया है। ऊन ब्लाक के प्रधान पद के 621 पंचायत सदस्य के 1308 प्रत्याशियों ने नौ दिसंबर को होने वाले मतदान की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया। प्रधान और पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाता पर्चियों को पहुंचना शुरू कर दिया है।

प्रत्याशी मतदाताओं को चुनाव चिह्न समझाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए डोरे डाल रहे हैं। मंगलवार सुबह दस बजे ऊन ब्लाक की  256 पोलिंग पार्टियां झिंझाना कस्बे  के आर एस सदन इंटर कॉलेज के मैदान से चुनाव प्रेक्षक की मौजूदगी डीएम मतदान स्थलों के लिए रवाना करेंगे। डीएम ओपी वर्मा ने बताया चौथे चरण में ऊन ब्लाक में होने  मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अति संवेदनशील और संवेदन शील मतदान केंद्रों पर पैरा मिल्ट्री- पीएसी, पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


मतदान के दिन नाबालिग- फर्जी, बाहरी लोगों की वोट नही डालने दी जाएगी। सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान ने  09-थानाभवन और 10-शामली विधानसभा के बीएलओ की बैठक लेकर निर्देश दिए। जिन बीएलओ का मानक के अनुरुप अच्छा कार्य होगा उन्हें  प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा मतदाता सूची कार्य पारदर्शी होना चाहिए।  बैठक में अनुपस्थित रहे बीएलओ को 10 दिसंबर की बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए। थानाभवन के 223 बीएलओ के सापेक्ष 156 शामली के 212 बीएलओ के सापेक्ष्य 168 बीएलओ और सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।

इसमें तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, रजिस्ट्रार कानूनगो सतेंद्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो आदि मौजूद रहे।
वोटर लिस्ट में डबल नाम दर्ज ः झिंझाना। ऊन ब्लाक के गांव चौसाना में वोटर लिस्ट में डबल नाम दर्ज किए गए हैं। मामला सामने आने पर प्रत्याशियों ने आलाधिकारियों से शिकायत की है। आरोप है कि बीडीओ की लापरवाही से गलत वोटर लिस्ट बनी है। प्रत्याशियों ने वोटर लिस्ट में डबल नाम देखकर फर्जी वोटिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें