फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सराहा मॉडल

Mon, 07 Dec 2015 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर की बाल वैज्ञानिक रिमझिम मित्तल का मॉडल को केंद्रीय मंत्री से भी सराहना मिली।
विज्ञापन


सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल की छात्रा रिमझिम मित्तल ने भूकंप आने से पूर्व संकेत देने वाला मॉडल बनाया है। पूर्व में इसे प्रदेशस्तर पर हुई विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित गया था, जहां से उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया।

वहीं, पांचवीं इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आईटीओ दिल्ली होजखास में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी 6 और 7 दिसंबर तक चलेगी।

शनिवार को प्रदर्शनी में केंद्रीय मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय) डॉक्टर हर्षवर्धन भी पहुंचे। उन्होंने भी छात्रा रिमझिम मित्तल के मॉडल को देखकर खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार संगल ने बताया कि रिमझिम ने प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सफलता प्राप्त कर ली है। आज (सोमवार) प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें