शामली। ग्राम प्रधान-पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की शामली ब्लाक की तीन चक्रों में मतगणना होगी। हर चक्र में बारह गांवों को शामिल किया गया है। शामली ब्लाक का पहले चक्र में जंधेड़ी, कांधला ब्लाक में मतनावली गांव का सबसे पहले चुनाव परिणाम आएगा। शामली-कांधला ब्लाक की मतगणना शाम आठ बजे तक समाप्त हो जाएगी।
शामली ब्लाक की मतगणना ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में 13 दिसंबर को शुरू होगी। सबसे पहले जंधेड़ी गांव के चुनाव परिणाम आएंगे। प्रथम चक्र मेें जंधेड़ी, धनेना, करोड़ी, खानपुर, तलवामाजरा, कासमपुर, कांजरखेड़ी, सोंटा, भनेड़ा जट, आदमपुर, गोहरपुर, भिक्कामाजरा, बरलाजट गावों को शामिल किया गया है। दूसरे चक्र में गोहरनी, फतेहपुर, खानपुर, कुरमाली, चूनसा, बुटराड़ी, काबड़ौत, झाल, ताजपुर, जलालपुर, सिक्का, बहावड़ी गांव को शामिल किया जाएगा। तीसरे चक्र में भैसवाल, सिलावर, करौदा हाथी, बुटराड़ा, भाजू, कुड़ाना, लांक, लिलौन, खेड़ी करमू, बलवा गांव शामिल हैं।
कांधला ब्लाक की मतगणना हिंदू इंटर कालेज में होगी। मतगणना चार चक्रों में होगी। प्रथम चक्र में मतनावली गांव का सबसे पहले चुनाव नतीजा आएगा। ब्लाक में पहले चक्र में मतनावली, सल्फा, किवाना, लिसाढ़, डांगरौल, कांधला देहात, रामपुर खेड़ी, ताहिरपुर भभीसा, हुरमुजपुर, ख्यासपुर, सुन्ना गांव को शामिल किया गया है। दूसरे चक्र में कांधला ब्लाक मे ब्रह्मखेड़ा, लौहरीपुर, रसूलपुर गुजरान, पंजोखरा, मीमला, जसाला, आल्दी, मलकपुर, खंदरावली, असदपुर जिड़ाना, खेडाकुर्तान, डुंडूखेड़ा गांव शामिल किए गए हैं। तीसरे चक्र में चढ़ाव, डूढ़ार, इस्लामपुर घसौली, इस्सौपुर टील, गंगेरू, नाला, कनियान, भनेड़ा, भारसी गांव शामिल हैं।
चौथे चक्र में जसाला, खंदरावली, गंगेरू, गांव शामिल हैं। सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि शामली- कांधला ब्लाक की मतगणना शाम आठ बजे समाप्त हो जाएगी। लिसाढ़- गंगेरू की मतगणना देर तक आएगी कांधला ब्लाक के ग्राम लिसाढ़ व गंगेरू की मतगणना देर रात्रि तक समाप्त होगी। दोनों ग्राम पंचायतों में बीस-बीस मतदेय स्थल हैं।
सबसे पहले कांधला ब्लाक में मतनावली, सल्फा, रामपुरखेड़ी, हरमुजपुर, ख्यासपुर, ब्रहमखेड़ा, लौहरीपुर, रसूलपुर गुजरान, पंजोखरा, मीमला, आल्दी, मलकपुर, असदपुर जिड़ाना, खेड़ाकुर्तान, चढ़ाव डूढ़ार, इस्लामपुर घसौली, कनियान, जसाला, खंदरावली गांव के चुनाव परिणाम आएंगे।
13 दिसंबर को होने वाली मतगणना का जिला प्रशासन ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ओपी वर्मा ने पंचायत चुनाव के आरओ-एआरओ की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्याशी, मुख्य चुनाव अभिकर्ता व मतगणना एजेंट में से एक व्यक्ति मतगणना स्थल पर रह सकेगा। वह आरओ-एआरओ की टेबिल पर जा सकेगा। एक मतगणना कक्ष में तीन टेबिल होंगी। जिस पर पांच-पांच कर्मचारी समेत 15 कर्मचारी मतगणना कार्य करेंगे। जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए अधिकारी सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचेंगे। सबसे पहले छोटी ग्राम पंचायत की मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए जाएंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। बीड़ी सिगरेट व माचिस नही ले जा सकेंगे।
टेंडर मत की गणना नहीं होगी। आरओ मतगणना का रिजल्ट पूर्ण कर के उसकी घोषणा तत्काल कराई जाएगी। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने मतगणना में सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आरओ-एआरओ को प्रत्याशियों-एजेंट के पास बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि मतगणना स्थल के दो सौ मीटर की दूरी पर बैरियर मुख्य द्वार व अंदर तीन जगह चेकिंग कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया। पूरे मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। मतगणना में गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे। इस मौके पर एडीएम भरतपांडे, एसडीएम श्याम अवध चौहान, एसडीएम कैराना इंद्रसेन यादव, एसडीएम ऊन अवधेश कुमार सभी बीडीओ, आरओ, एआरओ मौजूद रहे।