मतदान के दिन पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति करके मतदान का रिहर्सल कराएंगे। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए 700 छोटे बडे़ वाहन अधिग्रहण कर लिए गए है। चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहनों को शामली नवीन मंडी स्थल पर खड़ा किया गया है।
पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी एवं पुलिस फोर्स के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों में 350 बसें, 280 हलके वाहन शामिल हैं। इसके अलावा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 99 सेक्टर- जोनल मजिस्ट्रेट वाहन, 35 पुलिस वाहन शामिल हैं।
इन स्थानों से पोलिंग पार्टियां होगी रवाना
ब्लाक मुख्यालय पोलिंग पार्टियां रवाना वाले स्थान
1- शामली- - माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली।
2- कांधला- -चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला।
3- थानाभवन- - लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन।
4- ऊन - - झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन कॉलेज झिंझाना।
5- कैराना- पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना।
चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिक
पीठासीन अधिकारी- - 1737-
मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय- - 3474
मतदान अधिकारी तृतीय - 1737-
कुल योग मतदान कार्मिक -6948
सेक्टर मजिस्ट्रेट-- -87
जोनल मजिस्ट्रेट -12