फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला और देशी घी के नमूने लिए

Fri, 21 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
घी, पान मसाला के नमूने लिए। - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शामली में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूूूसरे दिन शामली, कैराना व झिंझाना में  पान मसाला विक्रेताओं  के खिलाफ छापा मार अभियान चलाकर देशी घी का एक और पान मसालों के   चार नमूने लेकर प्रयोगशाला में   भेज दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर दो दिन तक जिला प्रशासन को पान मसाला विक्रेताओं के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में शामिल अभिहीत अधिकारी पवन कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश ने दूसरे दिन शामली शहर के बुढ़ाना रोड पर घनश्यामदास गर्ग पान विक्रेता के यहां और कैराना में नितिन कुमार तायल के यहां छापा मारकर पसंद पान मसाले के नमूने लिए।

इसके अलावा कैराना निवासी नवीन जैन के यहां देशी घी, झिंझाना कस्बे में रविंद्र कुमार यहां छापा मार कर पान मसाला का नमूना लिया है।  नमूनों को          जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीप्रकाश ने बताया कि दूसरे दिन पांच नमूने की कार्रवाई   की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें