फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी नवेद पकड़ा गया !

Fri, 14 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में एक साल पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ पाकिस्तानी नागरिक नवेद के पकड़े जाने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस की ओर से अधिकारिक रूप से इसकी  पुष्टि नहीं की गई है। नवेद कैराना आने के बाद लापता हो गया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिला जंग सदर निवासी नवेद विगत सात मई 2015 को अपनी मां रईसा और भाई नदीम के साथ कैराना में अपनी मौसी (खाला) के यहां आया था। मां बेटों के पास 25 दिन का वीजा था। वीजा अवधि समाप्त होने से पूर्व ही 19 मई को नवेद लापता हो गया था, जिसके बाद 29 मई को उसकी मां रईसा ने कैराना कोतवाली में नवेद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

नवेद के लापता होने के कारण उसकी मां रईसा और भाई नदीम ने वीजा अवधि बढ़वाने की मांग की थी, लेकिन अवधि बढ़ नहीं पाई थी। इसके चलते रईसा और नदीम वीजा अवधि समाप्त होने पर पाकिस्तान लौट गए थे। तब से खुफिया विभाग, पुलिस,   एटीएस और तमाम खुफिया इकाइयां नवेद को तलाशने में जुट गई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम चर्चा फैली कि सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नवेद को शामली जिले के ही एक स्थान से पकड़ लिया है। 
इस बारे में पुलिस अधीक्षक विजय भूषण का कहना है कि नवेद के पकड़े जाने की चर्चा गलत है। उसे पकड़ने के लिए पूर्व से ही पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें