फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हादसे के बाद भी दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, विभाग बना अनजान

विज्ञापन
झिंझाना में ऊन रोड पर पुराल से भरी ओवर लोड ट्राली जाती हुई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। ऊन रोड पर पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से सिकंदरपुर गांव के दो दोस्त सन्नी और दीपक की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। परिवार और गांव वाले गम में डूबे हैं, लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बाद भी न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।
बृहस्पतिवार को दिनभर शामली की सड़कों पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ते रहे, मानो किसी को किसी की जान की परवाह ही नहीं। लोगों का कहना है कि दिन में बुढ़ाना, करनाल और मुजफ्फरनगर मार्ग पर ट्रक और बड़े वाहन ओवरलोड दौड़ते हैं। वहीं शाम ढलते ही ऊन रोड, थानाभवन रोड, झिंझाना-कैराना मार्ग और छोटे लिंक रोड पर पुराल व अन्य सामान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली सरपट दौड़ते हैं। इन वाहनों के पीछे चलना वाहन चालकों के लिए किसी खतरे से कम नहीं होता, क्योंकि इन्हें ओवरटेक करना सीधा हादसे को दावत देना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहन ही सड़कों की दुर्दशा का बड़ा कारण हैं। झिंझाना और ऊन क्षेत्र की सड़कें जगह-जगह टूटी हुई हैं। भारी वाहनों के दबाव से सड़कें टिक नहीं पातीं और थोड़े समय में ही गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं।

यह बोले लोग
गांव सिकंदरपुर, ऊन और झिंझाना क्षेत्र के ग्रामीणों में गुस्सा साफ देखने को मिला। तसीम चौधरी, प्रधान नसीर अली, अमित शर्मा और प्रधान मासूम चौहान ने कहा कि ओवरलोड वाहन मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। हादसे रोकने के लिए केवल वाहनों पर ही नहीं, बल्कि कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएं। वरना हालात और बिगड़ेंगे।

योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि योगी सरकार ने ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन शामली जिले में ये आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। सड़कों पर दौड़ते ओवरलोड वाहन खुलेआम सरकार और प्रशासन को ठेंगा दिखा रहे हैं।
इन्होंने कहा
ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। कल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। आम लोगों से भी अपील है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना तुरंत दें। - रोहित राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन


यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - रामसेवक गौतम, एसपी

झिंझाना में ऊन रोड पर पुराल से भरी ओवर लोड ट्राली जाती हुई। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें