फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिनभर छाए बादल, बारिश न होने से उमस-गर्मी से नहीं मिली राहत

Sat, 25 Jul 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में फिर बदलाव आया है। बारिश थमने के बाद दो दिन से धूप निकलने से गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद फिर से काले बादल छा गए और बारिश होने के आसार बन गए। इस दौरान हवा चलने से भी मौसम में थोड़ी नरमी आई लेकिन आधे घंटे बाद बादल छंट गए और बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से गर्मी व उमस बनी रही। शाम तक बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शनिवार को बादल छाने और बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें