शामली। ऊर्जा निगम से हटाए गए 60 आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस नहीं लेने के विरोध में सोमवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द बहाली की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम हामिद हुसैन को सौंपा।
दिए ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि हाल ही में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने चारों डिविजनों में तैनात 60 आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से हटाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब हटाए गए कर्मचारियों के सामने दो वक्त की रोजी रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। कहा कि सरकार भी युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है मगर शामली में युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। हटाए गए कर्मचारियों को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, ललित कुमार, सचिन कुमार, नितिन तितौरिया, जितेंद्र मलिक, गुरमीत सिंह, बंटी कुमार शामिल रहे।
अधिकारियों के आदेश पर ही कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया है। जिला स्तर के अधिकारियों का इसमें कोई लेना देना नहीं है।अधिकारी यदि आदेश देते हैं तो उन्हें फिर से तैनाती के संबंध में विचार किया जाएगा।
राजेश तोमर, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम शामली
.....
सिर्फ मिल रहा आश्वासन
कर्मचारियों ने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों की तैनाती की मांग को लेकर वे कई बार एक्सईएन, एसई, एसडीएम आदि से मिल चुके हैं मगर उन्हें सिर्फ आश्वासन से ही मिल रहा है। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने श्रम आयुक्त कोभी ज्ञापन देकर जल्द से जल्द कर्मचारियों की तैनाती की मांग की।
.....