कैराना। गाजियाबाद में न्यायालय परिसर के अंदर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे बार भवन में अध्यक्ष ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन कैराना की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम स्वप्निल यादव को सौंपा। जिसमें अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया। जानलेवा हमला करने के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव नसीम अहमद एडवोकेट, राशिद अली चौहान, नीरज चौहान, सर्वेज जंग, सालिम चौधरी, शक्ति सिंघल सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
ऊन में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन द्वारा हड़ताल का समर्थन करते हुए रजिस्ट्री कार्य बंद रखा। लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के महासचिव अमित सरोहा, सुरेंद्र ,जुनैद ,तसव्वर, अमित, जोगिंदर,सोनू कल्याण,यशवीर आदि शामिल रहे।