फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऑर्डर थमे, पेमेंट अटका, टैरिफ बना कारोबार का झटका

विज्ञापन
शामली की फैक्ट्री में रिम तैयार करते कर्मचारी। उद्यमी
विज्ञापन
शामली। टैरिफ मुद्दे का समाधान नहीं होने के कारण जिले के उद्यमियों की चिंता बढ़ती जा रही है। रिम धुरा उद्यमियों को अमेरिका, यूरोप आदि से नए ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं दो करोड़ से अधिक का बकाया भुगतान भी अटका हुआ है। माल खरीदने वाले अमेरिका के उद्यमी अब कॉल रिसीव करना तक मुनासिब नहीं समझ रहे।
विज्ञापन

शामली से रिम, धुरा, माचिस आदि उत्पाद अमेरिका और यूरोपीय देशों में भेजा जाता है। नौ जुलाई तक अमेरिका द्वारा टैरिफ मुद्दे के समाधान की बात कही जा रही थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ, इस कारण शामली का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। नए ऑर्डर नहीं मिलने से स्थानीय उद्यमियों की चिंता गहराने लगी है। शामली जिले से रिम धुरा उद्योग से लेकर माचिस, एक्सल, धूपबत्ती, अगरबत्ती, गैस चूल्हे आदि उत्पाद अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन, इज़राइल, रूस, श्रीलंका, नेपाल समेत कई देशों में सप्लाई किए जा रहे हैं। टैरिफ विवाद और वैश्विक मंदी के चलते यह निर्यात भी अब धीमा पड़ता दिख रहा है।
हर माह एक करोड़ का रिम जाता था

आईआईए के पूर्व चेयरमैन आशीष जैन का कहना है कि हर माह एक करोड़ रुपये से अधिक का रिम अमेरिका सप्लाई किया जाता था, लेकिन अब अमेरिका में कई स्टोर दिवालिया हो चुके हैं। इसके कारण पहले से भेजे गए माल का करीब दो करोड़ रुपये बकाया है, जो नहीं मिल पा रहा है। लगातार भुगतान के लिए समय मांगा जा रहा है। अब एक से दो माह तक ऑर्डर मिलने की भी संभावना नहीं दिख रही। उद्यमियों ने बताया कि इजराइल-ईरान युद्ध के कारण अन्य देशों में भी व्यापार घटा है। ईरान और इज़राइल से भी केवल इक्का-दुक्का ऑर्डर ही मिल पा रहे हैं। आईआईए सदस्य शैलेष जैन का कहना है कि अब श्रीलंका, चीन, तुर्किए में व्यापार बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोम की सप्लाई ठप

आईआईए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुज गर्ग ने बताया कि अमेरिका से मोम मंगवाया जाता था, लेकिन अब पहले जैसी सप्लाई नहीं हो रही है। ऑर्डर के कई दिन बाद तक भी मोम नहीं मिल पा रहा है।



यह बोले उद्यमी

टैरिफ को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। अमेरिका के कई स्टोरों के दिवालिया होने से उद्यमी परेशान हैं। 15 अगस्त के बाद ही ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है, वह समाधान जरूर निकालेंगे।



विशाल गुप्ता, चेयरमैन, आईआईए शामली


अमेरिका के खरीददार लगातार दिवालिया हो रहे हैं। यूरोप से भी ऑर्डर मिलने कम हो गए हैं। आने वाला समय चिंताजनक है। ग्राहक भी भुगतान में देरी कर रहे हैं। अन्य देशों में भी व्यापार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


आशीष जैन, पूर्व चेयरमैन, आईआईए शामली


जिले से विभिन्न देशों में हो रही सप्लाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें