फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लाइनमैन व मीटर रीडर पर विद्युत चोरी में संलिप्तता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। विद्युत उपखंड द्वितीय ऊन के अधीन टोडा के बिजली घर पर कार्यरत संविदा लाइनमैन और मीटर रीडर पर विद्युत चोरी और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं। उपखंड अधिकारी एके सिंह ने दोनों कर्मियों को टोडा उपकेंद्र से हटाकर कहीं और स्थानांतरण की संस्तुति अधिशासी अभियंता को भेजी है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार ग्राम टोडा के प्रधान सोनू कुमार व अन्य ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ मीटर के माध्यम से बिजली चोरी की शिकायत की थी। जांच में टोडा उपकेंद्र पर 22 मीटर बदले गए, जिनमें दो मीटर टैंपर्ड और नौ मीटर नो-डिस्प्ले पाए गए। राजस्व वसूली में लापरवाही और विभागीय कार्यों से उदासीनता के आरोप भी हैं। मीटर रीडरने भी टैम्पर्ड या खराब मीटरों की जानकारी विभाग को नहीं दी, जिससे उसकी संलिप्तता भी संदिग्ध मानी गई है।
ग्रामीणों की मांग है कि चौसाना, टोडा और खोड़समा बिजली घर पर ऐसे कर्मचारियों की तैनाती उनके बिजलीघरों में न की जाए। ग्राम टोडा निवासी अरविंद राठी ने कहा कि जो कर्मचारी खुद बिजली चोरी में संलिप्त हों, वे उपभोक्ताओं को ईमानदारी कैसे सिखा सकते हैं। एसडीओ अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग की छवि व कार्यप्रणाली बनाए रखने के लिए कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें