फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिनभर उमस ने किया परेशान, शाम को झमाझम बारिश ने दी राहत

Sun, 19 Jul 2026 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में शाम को हुई बारिश से जाते वाहन सवार लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। जिले के मौसम में बदलाव आया है। शनिवार रात में बूंदाबांदी के बाद रविवार सुबह से दिनभर बादल छाए रहे। बादलों के छाने के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत न मिलने पर परेशान रहे। देर शाम झमाझम बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से लाेगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार दिनभर बादल छाए रहे लेकिन तपिश के साथ उमस बनने से लोग पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान रहे। पंखे व कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम को आसमान में फिर काले घने बादल छा गए और तेज हवा चली। इसके बाद सात बजे बादलों ने झमाझम बरसना शुरू किया। आधे घंटे तक कभी हल्की कभी तेज बारिश हुई। झिंझाना कस्बा व क्षेत्र में शाम साढ़े छह बजे बारिश शुरू हुई। आधा घंटा बारिश होने के बाद रुक गई।
बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। रात में भी बादल छाने से बारिश होने के आसार बने हैं। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के जिलों में मानसून सक्रिय होने पर सोमवार को मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है।

शामली में शाम को हुई बारिश से जाते वाहन सवार लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें