संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओें ने सोमवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया और नारेबाजी की। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन को प्रार्थना पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि अगर किसी भी विद्युत कर्मचारी ने जबरदस्ती मीटर लगाने का प्रयास किया तो भाकियू इसका कड़ा विरोध करेगी।
वक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने और रीडिंग असामान्य होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है। दिए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष शांता प्रधान और प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि कि स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों पर आर्थिक भार डाला जा रहा है। बार-बार विरोध के बावजूद स्मार्ट मीटर लगाने बंद नहीं किए हैं। चारों डिविजन में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग के कर्मचारी गए तो उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए ऊर्जा निगम ही जिम्मेदार होगा। कहा कि कुछ मीटर रीडर पहले तो रीडिंग स्टोर करते हैं, इसके बाद बिल अंदाजे से भेजा जाता है। हर माह बिल भेजने की मांग उठाई। जर्जर खंभे बदलवाने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, ओमपाल मलिक, मोहित शर्मा, राजेश प्रधान, मा. जाहिद, चौ. मेहरदीन, कपिल खाटियान, ब्रह्मपाल नाला, योगेन्द्र पंवार, गौतम पंवार, कमलेश पंवार, नीतू, पुष्कर सैनी, गयूर हसन, जिशान चौधरी, अमित मलिक, विकास, कृष्णपाल राठी आदि मौजूद रहे।