फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे टीम का विरोध करते हुए जानकारी देने से इंकार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे टीम का विरोध करते हुए जानकारी देने से इंकार किया
विज्ञापन

शामली। शहर की मस्जिद में जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक किमी के दायरे में आने वाले घरों का डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया है, ताकि जमातियों के संपर्क में आने वालों की जानकारी मिल सके। कई परिवारों ने सर्वे टीम का विरोध करते हुए जानकारी देने से मना कर दिया। पुलिस और समाज के मोअज्जिज लोगों के समझाने पर सर्वे कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को कोरोना संक्रमित असम निवासी जमाती शामली में दिल्ली रोड स्थित एक मस्जिद में मिला था। जमाती का झिंझाना के कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने मस्जिद के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों का डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया है। सर्वे में आशा और एएनएम की 26 टीमें लगाई गई है। दिल्ली रोड तिमरसा मस्जिद के मुतवल्ली जहूर हसन ने बताया कि सर्वे टीम के साथ समाज के लोगों को लगाया गया है, ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा कराया जा रहा सर्वे कार्य सभी के हित में है। सीएमओ डा. संजय भटनागर का कहना है कि सर्वे टीम का विरोध का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें