फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक ः ट्रेनों का संचालन ठप

Sun, 08 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर शामली से बड़ौत स्टेशन के बीच मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। इस दौरान हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन रद्द रही, तो दो ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन से वापस भेजनी पड़ी। जबकि कई ट्रेनें निर्धारित समय की देरी से चली। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को शामली से बड़ौत के बीच फाटक नंबर 66 व 58 पर अंडरपास निर्माण का कार्य चला। यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि अंडरपास निर्माण के कार्य के चलते हरिद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54475 को रद्द किया गया। वहीं, सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 को शामली रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

जिसे अपराह्न चार बजे 51911 बनाकर सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा 54475 दिल्ली से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से चली। मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। नजदीक जाने वाले यात्री अन्य वाहनों से रवाना हो गए।
विज्ञापन


जबकि दूर जाने वाले यात्री या तो अपने घरों को लौट गए या फिर स्टेशन पर ही इंतजार करते रहे। हालांकि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के विलंब से आने और रद्द होने संबंधी सूचना लिखी गई थी। वहीं, रेलवे के मेगा ब्लॉक के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें