फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंखें खोलिए और बोलिए...घटतौली से बच जाएंगे

Sat, 04 Jan 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बदलते वक्त में कारोबारियो के लिए ग्राहक का विशेष दर्जा नहीं रह गया है। बाजार और उपभोक्ताओं के बीच मिलावट और घटतौली पूरी तरह घुलमिल गई है। घटतौली सिर्फ रसोई गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप और राशन की दुकानों पर ही नहीं की जा रही, गन्ना क्रय केंद्र, धर्मकांटे और नामचीन कंपनियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। खास बात यह भी कि जरा सा भी ध्यान चूकने पर ग्राहक के साथ ठगी हो जाती है।
विज्ञापन

जिले के विधिक माप विज्ञान विभाग में 3,853 व्यापारी पंजीकृत हैं। विधिक माप विज्ञान विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि एक साल में पकड़े गए 304 मामलोंं में से 150 घटतौली के रहे। इसमें सबसे अधिक किराना दुकानदारों के हैं। पिछले वर्ष में ऐसे मामलों में 2.45 लाख का जुर्माना वसूला गया है। घटतौली में दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून समेत 54 कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं।
मामलों की जांच में सामने आया कि बीज, नमकीन, फ्लोर मिल, कपड़ा विक्रेता, पेंट, खल-चोकर, कीटनाशक निर्माता अपने उत्पादों पर वजन के साथ ही मूल्य और पैकिंग तिथि तक नहीं लिख रहे हैं। घटतौली पर 10 हजार या इससे अधिक जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माना न भरने पर तीन या छह महीने में मामला कोर्ट में चला जाता है।
विज्ञापन

- ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ निरीक्षक
लापरवाही पर कार्रवाई
- छोटे पशुओं के लिए खरीदे गए पैक्ड उत्पाद पर एक किलो वजन लिखा था। तौलने पर वजन 800 ग्राम ही निकला। इसके लिए दिल्ली की नामचीन कंपनी पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
- नई दिल्ली की कंपनी पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट पर एमआरपी नहीं लिखने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया।
- चंदन के उत्पाद पर पैकिंग की तारीख नहीं लिखने पर नामचीन कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया।
गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली
- शामली और ऊन के दो क्रय केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों ने दस किलो तक की कटौती पकड़ी है। .
इस तरह हो रही धोखाधड़ी
राशन डीलर इलेक्ट्रिक कांटे में अनाज तौलते समय एक किलो का बाट गोपनीय ढंग से रखते हैं।
- पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक मशीन में डिजिट से गोलमाल किया जाता है।
- कई विक्रेता मिठाई के साथ डिब्बा भी तौल रहे हैं।
- कई बार छोटा बांट कांटे के बराबर में चिपका दिया जाता है।

किसान झेल रहे दंश
किसान राजन जावला और बलबीर सिंह का कहना है कि आए दिन जिले के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायतें आती रहती हैं। गन्ना और माप तौल विभाग छापामारी के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन



2024 में घटतौली के मामले

किराना की दुकानें 92

धर्मकांटा 18

रसोई गैस एजेंसियां 4

पेट्रोल पंप 4

सब्जी-फल विक्रेता 17

राशन डीलर 23

मिठाई विक्रेता 17

आटा चक्की 7

यहां करेंं शिकायत

/legalmetrology-up.gov.in और मोबाइल फोन नंबर 9639881594
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें