शामली। आचार संहिता लगने के बाद से अब तक अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने मांगी है। जिसके बाद से खाकी को जनपद में धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां नजर आने लगीं।
शामली जिले में झिंझाना क्षेत्र के खानपुर आदि सहित करीब एक दर्जन गांवों में शराब की भट्टियां चलती हैं और यहीं से पूरे जिले में कच्ची शराब सप्लाई की जाती है। इन गांवों में सालों से यह धंधा वहां पर पनप रहा है, झिंझाना पुलिस को इन गांवों में चल रहे इस खेल के बारे में जानकारी नहीं हो, यह बात गले नहीं उतरती।
चुनाव आयोग ने अवैैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद एसपी ने अपने स्तर पर चार टीमें बनाईं और झिंझाना पुलिस को कड़े निर्देश दिए। स्वयं एसपी ने झिंझाना थाना क्षेत्र में छापा मारकर वहां से हजारों लीटर लाहन, कच्ची शराब बरामद की है।