फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मात्र एक ऑक्सीजन प्लांट हो सका चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अगस्त के महीने में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में पिछड़ रहा है। तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं, जिनमें से अभी तक मात्र एक ही प्लांट जिला अस्पताल में चालू हो पाया है। दो प्लांट का काम पूरा होना बताया गया है। अन्य प्लांट लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में देश-प्रदेश में आक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ा है। इसे देखते हुए जिले में आक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया था, ताकि आगे ऑक्सीजन की कमी न हो सके। कोरोना की तीसरी लहर अगले महीने अगस्त में आने की संभावना स्वास्थ्य विशेषज्ञ जता रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की तैयारियों में पिछड़ रहा है। जनपद में सात ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने प्रस्तावित हैं, जिनमें अभी तक जिला अस्पताल में 45-45 यानी 90 एलपीएम का एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हो पाया है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में एक प्लांट चालू हो चुका है। इसके अलावा दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं, जिनमें एक प्लांट डीआरडीओ द्वारा एक हजार एलपीएम का और एक प्लांट शुगर मिल द्वारा 333 एलपीएम का लगाया जाना है। जिसके लिए सिविल वर्क हो चुका है। प्लांट के लिए मशीनें आनी बाकी हैं। थानाभवन सीएचसी में 250 एलपीएम का और कांधला सीएचसी पर 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है। इसके अलावा झिंझाना में 250 एलपीएम और ऊन में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

---
कोट
जिला अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट चालू हो चुका है। अन्य दो का काम चल रहा है। थानाभवन और कांधला में प्लांट तैयार है। बाकी ऑक्सीजन प्लांट के लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें