शामली। जिले में 30 जुलाई को प्रस्तावित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में सात केंद्रों पर 2300 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। परीक्षा में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पहले 17 जुलाई को होनी थी, जो स्थगित हो गई थी। अब यह प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को होना प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा को लेकर कालेजों में तैयारी शुरू हो गई है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के डिप्टी नोडल कोर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आरके इंटर कालेज, वीवी इंटर कालेज, वीवी डिग्री कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज, देशभक्त इंटर कालेज और बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिले में 2300 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा को शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 का गाइड लाइन का पालन कराते हुए संपन्न कराया जाएगा। एक कक्ष में 25 अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया जाएगा। एक कक्ष में एक निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी। चार-पांच कक्ष पर मुख्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी रहेगी। शासन की तरफ से परीक्षा में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले कोरोना से बचाव संबंधी किट निशुल्क दी जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।