फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के बाद ही निकाली शोभायात्रा

Mon, 17 Apr 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 126 वीं जयंती पर थानाभवन में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व में आयोजन 14 अप्रैल को होना था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। दलित समाज ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने 16 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने की अनुमति दे दी थी। 
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ रविवार को थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित अंबेडकर मार्केट से हुआ। नगर के मोहल्ला नबीपुरा, रेत्ती सराय, माजरी के लोगों के संयुक्त सहयोग से शोभायात्रा निकाली।

अंबेडकर समिति के पदाधिकारियों अजीत कुमार, धर्म सिंह, राजपाल, भागमल, निर्देश और अमरपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व संत रविदास मंदिर में हवन पूजन किया गया। शोभायात्रा में बैंडबाजे, डीजे आदि पर युवक नृत्य कर बाबा साहब का जयघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित चार सुंदर झांकियां सजाई गई थीं। 
विज्ञापन


एक रथ पर संत रविदास,  दूसरे रथ पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की झांकियां सजाई गईं। इसके अलावा भारत माता, बाबा ज्योति राव फूले, सावित्री बाई, बाबा साहब का म्हाड़ तालाब आंदोलन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के रेती सराय, माजरी, शाहलाल, मुजावरान, नबीपुरा, नई घांस मंडी, अग्रसेन मार्ग, चौक बाजार, चांदी चौक आदि सहित मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर मार्केट रेती सराय में पहुंचकर संपन्न हुई। वहीं, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा भी समर्थकों सहित शोभायात्रा में शामिल हुए। 

शोभायात्रा का नगर में स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में नव युवक नीले व महात्मा बुध के प्रतीक ध्वजों के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे। नगर पंचायत द्वारा शोभा यात्रा मार्ग पर कली चूना आदि डालकर सफाई व्यवस्था करायी गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में थानाभवन थाना कार्यवाहक प्रभारी रफी परवेज के नेतृत्व में जिले के कई थानों की पुलिस व पीएसी की एक प्लाटून तैनात रही। 

शोभायात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन संजय शर्मा, राकेश मित्तल, संदीप जिंदल, धर्म सिंह, जयभगवान, अमरपाल, राजपाल, अनिल कुमार, भागमल, देशराज, अमन कुमार, लक्ष्मीचंद, मुल्कीराज, अमित कुमार, अक्षय, हरीश, शुभम, बालकिशन आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण शोभायात्रा नहीं निकल पाई थी। विरोध प्रदर्शन करते हुए दलित समाज के लोगों ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शामली एमपी सिंह ने 16 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने की अनुमति देकर धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें