फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जून को लखनऊ में खुलेंगे शामली पुलिस लाइन के ऑनलाइन टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस लाइन और आवासीय भवनों का ऑनलाइन टेंडर लखनऊ में आगामी तीन जून को खुलने की तैयारियां की जा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कंपनी जल्द ही कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

दो साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद शासन ने पुलिस लाइन और आवासीय भवनों के लिए 198.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति बीती 31 मार्च 2022 दे दी थी। पुलिस लाइन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। 28 सितंबर 2011 को नया जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी व भैंसवाल गांव के जंगल में पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि आरक्षित की गई थी। शासन से नामित निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम ने एसपी कार्यालय का निर्माण कराकर पुलिस महकमे को दो साल पहले हस्तांतरित कर दिया था।
भैंसवाल रोड पर स्थित नवीन शामली पुलिस लाइन का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। बाद में पुलिस लाइन और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को निर्माण एजेंसी नामित कर दिया था। इंजीनियरों की टीम ने दो साल पहले पुलिस लाइन के आवासीय और अनावासीय भवनों का 232 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा था। एक मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन की शिलान्यास आधारशिला रखी थी। पुलिस लाइन और आवासीय भवनों का निर्माण कार्य 21 माह में पूरा करने का आदेश दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि शामली पुलिस लाइन के टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन जून को टेंडर खुलने के बाद पुलिस लाइन निर्माण की ठेकेदार एजेंसी नामित हो जाएगी। बाद में निर्माण एजेंसी शामली में आकर पुलिस लाइन का निर्माण शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें