शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा और तहसील के सामने प्रस्तावित तीन उपरिगामी पुलों के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन विभाग नई दिल्ली के मुख्यालय पर आनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। सितंबर माह में ऑनलाइन टेंडर खुलने के बाद ठेकेदार नामित हो हो जाएगा।
दिल्ली- शामली-सहारनपुर हाईवे पर बलवा में दो एवं सदर तहसील पर बलवा साईंधाम जाने वाले वाले दस किमी लंबाई बाईपास पर 188 करोड रुपये की लागत से एक उपरिगामी पुल प्रस्तावित है। बागपत राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने तीन उपरिगामी पुलों का एस्टीमेट बनाकर भारतीय केंद्रीय सड़क राज्य परिवहन विभाग नई दिल्ली मुख्यालय को भेजा था। दिल्ली मुख्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली की सात सदस्यीय समिति शामली सदर तहसील और बलवा गेट पर दो उपरिगामी पुल स्वीकृत कर चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के साइट इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि बलवा- तहसील में प्रस्तावित तीन उपरिगामी पुलों के निर्माण के लिए भारतीय केंद्रीय सड़़क राज्य परिवहन विभाग नई दिल्ली के मुख्यालय पर आनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सितंबर माह में तीनों पुलों के ऑनलाइन टेंडर खुल जाने के बाद ठेकेदार नामित हो जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
पुलों के निर्माण होने से हादसों पर लगेगी रोक
शामली। सदर तहसील और बलवा गेट बाईपास पानीपत खटीमा और दिल्ली- सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले बाईपास पर चौराहा एवं तिराहे पर हादसे होते रहते हैं। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की र से उपरिगामी पुल स्वीकृत किए गए हैं।