फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंदिर में पुजारी बना बैठा इमामुद्दीन गिरफ्तार

विज्ञापन
थानाभवन पुलिस बाबा बंगाली नाथ उर्फ इमामुदीन को कैराना कोर्ट में पेश करते हुए-संवाद - फोटो : सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते सदर विधायक पकंज गुप्ता।
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर में शनि मंदिर में नाम बदलकर रह रहे पश्चिम बंगाल निवासी मुस्लिम इमामुद्दीन अंसारी (55) को गिरफ्तार किया है। वह दो साल से मंदिर में बाबा बंगाली उर्फ बालकनाथ के नाम से रह रहा था। उसके पास से तीन आधार कार्ड व पैनकार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाभवन पुलिस को शनिवार रात को सूचना मिली कि गांव मंटी हसनपुर में शनि मंदिर में रहने वाला बाबा बंगाली नाथ पश्चिमी बंगाल का रहने वाला मुस्लिम व्यक्ति है। पुलिस ने रात में दबिश देकर मंदिर से उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ करते हुए मामले की जांच पड़ताल की। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुए। एक आधार कार्ड पर बंगाली नाथ केयरऑफ कमलनाथ निवासी शाकंभरी रोड पानी की टंकी लक्ष्मी नारायण मंदिर सहारनपुर अंकित है। अन्य अन्य दो आधार कार्ड और पैन कार्ड पर इमामुद्दीन अंसारी निवासी कस्बा व थाना काल चीनी जिला अलीपुरद्वार पश्चिमी बंगाल लिखा हुआ पाया गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी के विरुद्ध कूटरचित रचित दस्तावेज बनाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कैराना न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपी की अन्य कोई संदिग्ध गतिविधियां सामने नहीं आई है। इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, यह मामला सामने आने पर जांच एजेंसियां भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें