फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास बन गया, अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
शामली के नवीन जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला भैसवाल बाईपास। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाईपास बन गया, अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ शुरू
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय से दिल्ली-सहारनपुुर मार्ग को जोड़ने वाला भैंसवाल बाईपास परियोजनाओं के निर्माण की हीलाहवाली का बड़ा नमूना है। तीन साल पहले स्वीकृत हुए बाईपास और रेलवे लाइन के अंडरपास में से बाईपास तो दस माह पहले बन गया, लेकिन अंडरपास का काम शुरू ही नहीं हो पाया। लोक निर्माण विभाग रेलवे को 4.17 करोड़ रुपये भी दे चुका है। काम में देरी होने के चलते अंडरपास के निर्माण की अनुमानित लागत अब दोगुनी हो गई है।
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 2017 में शासन ने जिला मुख्यालय से दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग को जोड़ने के लिए 16.34 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई का भैंसवाल बाईपास स्वीकृत किया था। इसमें रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास भी शामिल था। लोक निर्माण विभाग उत्तर रेलवे को अंडरपास निर्माण के लिए 4 करोड़ 17 लाख रुपये की भेज चुका है। इसके बावजूद रेलवे अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं कर पाया है। रेलवे लाइन के दोनों ओर सड़क का निर्माण दिसंबर 2019 से पूर्व लोक निर्माण विभाग पूरा करा चुका है। दस माह बाद भी रेलवे का अंडरपास निर्माण न होने से भैंसवाल बाईपास का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह का कहना है कि अंडरपास के लिए रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक चार करोड़ 17 लाख रुपये की धनराशि को दी जा चुकी है। अब रेलवे प्रस्ताव लागत आठ करोड़ बताकर पूरी धनराशि की मांग कर रहा है। सहारनपुर मंडल के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से रेलवे के अफसरों को पत्र लिखवा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने भी दिए थे निर्देश
फरवरी माह में मंडलायुक्त सहारनपुर की बैठक में भैंसवाल बाईपास पर अंडरपास नहीं बनाने का मुद्दा उठा था। उन्होंने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर को कार्य शुरू कराने के लिए कहा था। इसके बावजूद अंडरपास पर काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों को लिखेंगे पत्र
शामली। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि भैंसवाल बाईपास पर अंडरपास का निर्माण पूरा कराने के लिए दिल्ली मुख्यालय के रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग के अफसरों को पत्र लिखेंगे।

शामली जिले में रेलवे लाइन अंडरपास का काम शुरू न होने से अटका कार्य।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें