फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी बना चैंपियन

Mon, 16 Oct 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बनत में चल रही तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ओएनजीसी देहरादून और किसान क्लब बनत की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ओएनजीसी देहरादून की टीम 3-2 से विजेता घोषित हुई।  
विज्ञापन


रविवार शाम प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाएं भरी हुई हैं, उन्हें उचित प्लेटफार्म मिलने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि वॉलीबाल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आई सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतियोगिता के विजेता ओएनजीसी देहरादून की टीम के कप्तान सकलेन को 51 हजार रुपये नकद तथा उपविजेता रही किसान क्लब बनत की टीम के कप्तान आसिफ को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


इससे पूर्व, दोपहर में प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले हुए, जिसमें पहला मैच ओएनजीसी देहरादून और रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया। इस मैच में 3-1 से ओएनजीसी देहरादून ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला किसान क्लब बनत तथा पुरमाफी की टीम के बीच हुआ, जिसमें 3-2 से किसान क्लब बनत जीता। प्रतियोगिता के समापन पर बलवान सिंह, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, प्रदीप शर्मा, मौसम अली, अरविंद चौधरी, राजवीर सिंह , योगराज सिंह, मनोज कुमार, शकील, यूनुस, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें