फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें बनाएंगी अपना वन ईयर प्लान

Sun, 12 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में ग्राम पंचायत स्तर विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने और अधिक से अधिक विकास कराने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की एडवांस एक वर्षीय विकास योजना बनानी होगी।
विज्ञापन


पंचायती राज मंत्रालय से गाइड लाइन जारी होने के बाद प्रदेश शासन से मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। उसमें कहा गया है कि ग्राम पंचायतों के समग्र विकास हेतु ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार की जाएगी, जिसे नाम दिया गया है हमारी योजना, हमारा विकास।

उल्लेखनीय है कि 14 वें वित्त   आयोग की संस्तुतियों के तहत उत्तर प्रदेश को वर्ष 2015-16 में 3862 करोड़ रुपये की धनराशि विकास कार्यों के संपादन के लिए उपलब्ध कराई जा रही है, जिसे सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में हस्तांतरित किया जाना है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में नियोजन एवं संसाधनों के अधिकतम उपयोग, मूलभूत सुविधाओं पर प्रभावी एवं सरल रूप में पहुंच बनाया जाना इसका उद्देश्य है। इसके अलावा 14 वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर परफारमेंस ग्रांट पाने के लिए ग्राम पंचायतों को स्वयं की आय प्रतिवर्ष बढ़ाया जाना भी अनिवार्य होगा, जिसके लिए ग्राम पंचायतों को आय के स्रोत बढ़ाने के रास्ते खुद ही तलाशने होंगे। जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि इस संबंध में मीटिंग कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें