फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामली से दिल्ली जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता

Sat, 24 Oct 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के होटल में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस केसांसद गुरजीत सिंह और अन्य। कांग्रेस
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामली से एक हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेस वार्ता और कार्यकर्ता सम्मेलन में अमृतसर के सांसद एवं एआईसीसी ऑब्जर्वर गुरजीत सिंह औजला ने भाजपा पर वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। सांसद गुरजीत सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले तीन साल से वोट चोरी के मुद्दे को उठाकर साक्ष्य प्रस्तुत कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा के इशारे पर काम करने और विरोधी दलों के समर्थकों के वोट कटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, पूर्व विधायक नवाजिश आलम और जिलाध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा कि रैली में शामली से एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा (मोना) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव आर्य के निर्देश पर भागीदारी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। प्रेस वार्ता में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सनी गुप्ता, सत्यम सैनी, डॉ. नसरीन, आलम खान, डॉ. रामलाल कश्यप और संदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें