फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
शामली के जिला अस्पताल में टीका लगवाती 85 साल का वृद्ध महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

शामली। शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी 51 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इसके अलावा छात्र समेत दो व्यक्ति संक्रमित मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति ठीक हुआ है। सक्रिय केस की संख्या 13 हो गई है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। उसने पहले शामली में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन आराम न होने पर मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया। वहां कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि वहां हालत में सुधार न होने पर उसे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। उस व्यक्ति की जांच मेरठ में हुई थी। वहीं पर उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उधर, शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नए केस मिले हैं, जिनमें एक कक्षा नौ का छात्र है। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बलवा के राजकीय हाईस्कूल का छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। सोमवार को स्कूल को सैनिटाइज कराया जाएगा। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के दो केस मिले हैं। कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 33 वृद्धजनों को लगे टीके
शामली। शनिवार को जिला अस्पताल में वृद्ध जनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी वाले लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिला अस्पताल में एक बूथ पर 100 वृद्धजनों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें 33 वृद्धजनों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें