फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनपद में लगेंगे पौने 10 लाख पौधे

विज्ञापन
शामली नहर पुल पर नर्सरी में तैयार पौधे। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाता है। इस साल जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिए 975890 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। यह लक्ष्य पूरा करने के लिए विभागवार लक्ष्य आवंटित किए गए हैं, जिसमें वन विभाग को 180000 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य आवंटन होने पर पौधे लगाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। अगले महीने वन महोत्सव पर पूरे जनपद में पौधारोपण किया जाएगा। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनपद में होने वाले पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई है। जनपद में 975890 पौधे लगाने का लक्ष्य है। विभागवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये है विभागवार लक्ष्य का आवंटन
वन एवं वन्य जीव को 180000 पौधे, पर्यावरण को 11100, ग्राम्य विकास को 393200, राजस्व 44800, पंचायती राज 44800, आवास विकास 8800, औद्योगिक विकास 4600, नगर विकास 20500, लोक निर्माण 13400, जल शक्ति 13400, रेशम 22400, कृषि 75510, पशुपालन 7600, सहकारिता 1800, उद्योग 10400, ऊर्जा 6100, माध्यमिक शिक्षा 890, बेसिक शिक्षा 890, प्राविधिक शिक्षा 5400, उच्च शिक्षा 20400, श्रम विभाग 4100, स्वास्थ्य विभाग 12200, परिवहन 4100, रेलवे 24700, रक्षा 8800, उद्यान 27200, गृह विभाग को 8800 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
नर्सरी में पौधशाला की स्थिति
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जनपद में वन विभाग की पांच पौधशालाएं है, जिनमें पुल खेड़ी पर 487505 पौध उपलब्ध है। इसके अलावा नई पौधशाला ग्राम गोहरनी में 10000, बीवीपुर हटिया में 400165, अलीनगर 511675 और बीबीपुर जलालाबाद में 540017 पौध उपलब्ध है। इनमें सागौन, सहजन, आम, अमरूद, शीशम, अर्जुन आदि फल, औषधि और छायादार पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें